एसएलसी एसएलसी ने सहयोगी स्टाफ की खोज शुरू की

कोलंबो, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। निक पोथास के जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने सहयोगी स्टाफ के लिए खोज शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद टीम के स्पिन कोच पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं एसएलसी राष्ट्रीय टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की खोज में भी लगा है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पोथास ने श्रीलंका क्रिकेट टीम का साथ अपना करार पूरा होने से दो महीने पहले ही छोड़ दिया है। श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड ने पोथास को सही संबंध बनाए रखते हुए जाने दिया है और वह अब अगले दो महीनों में दो कोचों की तलाश कर रहा है।

पोथास उन्हें दिए गए रोल से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें ग्राहम फोर्ड के जाने के बाद टीम का अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया था। वह मुख्य कोच की दौड़ में भी थे, लेकिन बोर्ड ने चंडिका हाथरूसिंघा को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंप दी थी। हाथरूसिंघा के आने के बाद से पोथास फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493