एसबीआई किसानों के साथ बैठक करेगा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। कृषि क्षेत्र में ऋण का प्रवाह बढ़ाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश भर में 15,500 ग्रामीण और अर्धशहरी शाखाओं में 10 लाख किसानों के साथ आठ जून को बैठकें आयोजित करेगा।

एसबीआई ने यहां मंगलवार को एक बयान में कहा, “ऐसे समय में जब विभिन्न राज्यों में कृषि क्षेत्र गंभीर संकट में है, एसबीआई ने किसानों के पास पहुंचने की पहल की है।”

सबसे बड़े सरकारी बैंक ने कहा कि गुरुवार को होनेवाली बैठक में न सिर्फ नए ऋणों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, बल्कि पुराने ऋण का नवीनीकरण तथा वृद्धि भी किया जाएगा।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (राष्ट्रीय बैंकिंग समूह) रजनीश कुमार ने कहा, “आनेवाले खरीफ सीजन को देखते हुए हमने अपनी शाखाओं को निर्देश दिया है कि किसानों को विभिन्न फसलों के लिए सक्रिय रूप से ऋण मुहैया कराएं।”

कुमार ने कहा कि तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण का प्रभावी ब्याज दर अगर समय पर भुगतान कर दिया जाए तो, महज चार फीसदी सालाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493