एसबीआई को 7,718 करोड़ का घाटा, फंसे हुए कर्जे बढ़े

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। सरकारी बैंकों पर लगातार दवाब का जिक्र करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को मार्च में खत्म हुई तिमाही में 7,718 करोड़ रुपये के नुकसान की जानकारी दी है। बैंक ने शेयर बाजार फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

देश के सबसे बड़े कर्जदाता ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,815 करोड़ रुपये पीएटी (कर चुकाने के बाद मुनाफा) दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में एसबीआई को इसकी पिछली तिमाही की तुलना में तीन गुणा अधिक नुकसान हुआ है। वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में बैंक का घाटा 2,416 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का सकल एनपीए (फंसे हुए कर्जे) 2,23,427 करोड़ रुपये रहा, जोकि 10.91 फीसदी अधिक है, जबकि पिछली तिमाही में इसमें 10.35 फीसदी की वृद्धि हुई थी। जबकि एक साल पहले समान तिमाही में बैंक के एनपीए में 6.9 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 5.73 फीसदी रहा, जबकि इसकी पिछली में यह 5.61 फीसदी था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493