एसबीआई ने बांड से 3000 करोड़ रुपये जुटाए

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बांड जारी कर 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में बैंक ने कहा कि उसने 18 फरवरी को बैसल-3 मानकों का पालन करने वाले टियर-2 बांड जारी कर 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 8.45 फीसदी सालाना ब्याज दर वाले ये बांड डिबेंचर श्रेणी के हैं।

प्रत्येक बांड का अंकित मूल्य 10 लाख रुपये है और इसकी परिपक्व ता अवधि 10 साल है।

एसबीआई के पास हालांकि पांच साल बाद इसे वापस खरीदने का विकल्प है।

पिछले महीने एसबीआई ने विभिन्न उपकरणों के जरिए 15 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की थी।

बैंक ने मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 1,115.34 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ की घोषणा की, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,910.06 करोड़ रुपये था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493