चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। सरकार द्वारा बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और छह बैंकों के विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद एसबीआई और उसके तीन सूचीबद्ध सहयोगी बैंकों के शेयरों में तेजी देखी गई।
छह बैंकों में शामिल हैं -स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीजेजे), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी) और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी) और भारतीय महिला बैंक लिमिटेड (बीएमबी)। इसमें से बीएमबी को छोड़कर शेष सभी एसबीआई के सहयोगी बैंक हैं।
एसबीआई ने पहले शेयर बाजार में एक नियामकीय सूचना दाखिल कर कहा था कि उसने केंद्र सरकार से सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक लिमिटेड के विलय के लिए वार्ता करने के लिए अनुमति मांगी है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में एसबीआई के शेयर 3.90 फीसदी तेजी के साथ 215.65 रुपये पर बंद हुए।
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के शेयर बीएसई में 20 फीसदी तेजी के साथ 547.90 रुपये पर बंद हुए।
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के शेयर 19.9 फीसदी तेजी के साथ 599.60 रुपये पर बंद हुए।
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के शेयर 19.99 फीसदी तेजी के साथ 478.90 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath