क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पिछले मंगलवार को तुर्की द्वारा रूस के एसयू-24 युद्ध विमान गिराए जाने की घटना ने सूचना एवं सहयोग तंत्र के आदान-प्रदान के महत्व को दर्शाया है।
पेस्कोव ने कहा कि इस घटना ने कई देशों के लिए साझा समस्याओं के प्रति चिंता बढ़ा दी है। इन साझा समस्याओं का सोमवार को पेरिस में शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय बैठकों के दौरान उल्लेख किया था।
न्यूज एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव के हवाले से कहा कि दैश और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संयुक्त गठबंधन पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ जंग लड़ने में भागीदारी कर रहे देश जानते हैं कि इस दिशा में सहयोग जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath