एससीओ में शरीफ से कई बार मिले थे शी : चीन

बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को उन खबरों को ‘बकवास’ बताते हुए खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले सप्ताह शंघाई सहयोग संठगन (एससीओ) की शिखर बैठक से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात नहीं की थी। चीन ने कहा कि शिखर बैठक के दौरान दोनों नेताओं की ‘कई बार’ मुलाकात हुई।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “17वें एससीओ सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (नवाज) शरीफ से कई बार मुलाकात की। मुझे लगता है कि कुछ खबरें बिल्कुल बकवास और गैर जरूरी होती हैं।”

लु ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की हर हाल में सामरिक साझेदारी कायम है।

वह उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में चीन के दो नागरिकों की हत्या के बाद शी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात नहीं की।

शी ने सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी, लेकिन चीन के मीडिया में शी की शरीफ से मुलाकात की कोई खबर नहीं थी।

चीन ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पिछले महीने क्वे टा से अपहृत किए गए दो चीनी शिक्षकों की हत्या कर दी थी।

लु ने कहा, “हम पाकिस्तान सरकार के बातचीत कर रहे हैं और जानकारी की पुष्टि का प्रयास कर रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493