एसीएल-2016 ग्रुप मैच में ग्वांगझोउ का सामना सिडनी से

कुआलालंपुर , 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) चैम्पियंस लीग 2016 के ग्रुप चरण में मौजूदा चैम्पियन ग्वांगझोउ एवरग्रांडे की भिड़ंत सिडनी फुटबाल क्लब से होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इन दोनों टीमों को ग्रुप-एच में रखा गया है। अगर गम्बा ओसाका एम्परर कप जीतने में नाकामयाब होती है तो उसके भी इस ग्रुप में शामिल होने की संभावनाएं हैं।”

बाकी क्लब प्लेऑफ से चुन कर आएंगे जिनमें से एक पोहांग स्टीलर्स भी हो सकती है।

ब्राजीलियन कोच लुईज फेलिपे स्कोलारी, ग्वांगझोउ क्लब के साथ इसी साल सत्र के बीच में जुड़े थे। जिसके बाद क्लब ने चीनी सुपर लीग में लगातार पांचवी बार जीत हासिल की और तीन साल में दूसरा एएफसी लीग खिताब अपने नाम किया।

ग्वांगझोउ के निदेशक लियु योंगझूओ ने कहा है कि क्लब को खिताब बचाने के लिए अच्छी तैयारी करने की जरूरत है।

ग्वांगझोउ 2014 में आस्ट्रेलियाई क्लब वेस्टर्न सिडनी से सेमीफाइनल में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493