पेरिस, 14 मई (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले स्वीडिश फारवर्ड ज्लाटान इब्राहिमोविक के एजेंट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनका सेरी-ए क्लब एसी मिलान में वापसी का कोई इरादा नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इब्राहिमोविक के एजेंट रायोला ने बुधवार को मीडिया के समक्ष इस बात की पुष्टि की।
इब्राहिमोविक ने जुलाई 2012 में पेरिस का रुख करने से पहले एसी मिलान के लिए 85 मैचो में खेलते हुए 56 गोल किए थे।
फ्रेंच फर्स्ट डिवीजन लीग में इब्राहिमोविक पीएसजी के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 19 गोल हैं।
dharmpath.com dharmpath