एसोचैम का सोनिया से जीएसटी में मदद का अनुरोध

कोलकाता, 27 जनवरी (आईएएनएस)। एसोचैम ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुरोध किया कि वह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पारित कराने में संसद में सहयोग करें और साथ ही कारोबारी संस्था ने सुझाव दिया कि सातवें वेतन आयोग को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए।

एसोचैम अध्यक्ष सुनील कनोरिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “वेतन आयोग को अगले कुछ वर्षो में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। अन्यथा तेल, रसोई गैस तथा ऊर्वरक सब्सिडी घटाने से हुआ लाभ खत्म हो जाएगा।”

कनोरिया ने कहा कि जीएसटी विधेयक को संसद में पारित कराने के लिए पूरी कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने गांधी से विधेयक को समर्थन देने का आग्रह किया।

विधेयक अभी राज्यसभा में लंबित है, जहां सत्ता पक्ष के पास प्रचुर बहुमत नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय संकट में है और इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ सकता है। इसलिए सरकार को एक ही झटके में वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493