एस्टन विला ने स्पेन के कार्लेस गिल से करार किया

लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के आक्रामक मिडफील्डर कार्लेस गिल ने वालेंसिया छोड़ इंग्लिश प्रीमियर क्लब एस्टन विला से साढ़े चार साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 22 वर्षीय कार्लेस स्पेन के अंडर-21 टीम के खिलाड़ी हैं। एस्टन विला ने अपनी टीम की आक्रामकता और बढ़ाने के लिए उन्हें इसमें शामिल करने का फैसला किया।

इस सत्र के 21 मैचों में एस्टन विला ने केवल 11 गोल दागे हैं।

एस्टन विला के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार क्लब के कोच पॉल लैंबर्ट ने कहा, “हम एक रचनात्मक खिलाड़ी की खोज कर रहे थे और कार्लेस निश्चित रूप से टीम के लिए कुछ नया करेंगे।”

पॉल के अनुसार, “कार्लेस मैदान पर गोल के नए मौके पैदा करने की क्षमता रखते हैं। उनके पास और भी बहुत कुछ नया करने की क्षमता है और हमें इसका फायदा मिलेगा।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493