एस्पायरिंग माइंड्स चीन, अमेरिका में पसारेगी पांव

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गुड़गांव की मानव संसाधन (एचआर) कंपनी एस्पायरिंग माइंड्स ने चीन में कदम रखा है और जुलाई तक अमेरिका में भी अपने पांव रख देगी। यह बात कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने कही।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गुड़गांव की मानव संसाधन (एचआर) कंपनी एस्पायरिंग माइंड्स ने चीन में कदम रखा है और जुलाई तक अमेरिका में भी अपने पांव रख देगी। यह बात कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने कही।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “चीन का बाजार चुनौतीपूर्ण है। लेकिन यह बड़ा बाजार है। अगले तीन साल में हमें चीन के कारोबार से एक करोड़ डॉलर आय होने की उम्मीद है और हमारा लक्ष्य 12 लाख लोगों का मूल्यांकन करने का है।”

कंपनी की स्थापना दो भाइयों-हिमांशु और वरुण अग्रवाल-ने मिलकर की है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र रहे हैं।

कंपनी अगले दो साल में चीन में 25 लोगों को नियुक्त करना चाहती है।

उन्होंने कहा, “हमें इस महीने के आखिर तक चीन में कारोबार के लिए लाइसेंस मिल जाने की उम्मीद है।”

कंपनी अपनी विशेष पहचान स्थापित करने के लिए चीन में चीनी भाषा में ही लोगों का मूल्यांकन करेगी, जबकि दुनियाभर में आम तौर पर यह काम अंग्रेजी में होता है। चीन के लोग अंग्रेजी भाषा में अधिक सहज नहीं हैं।

कंपनी धन जुटाने के लिए कुछ वैश्विक वित्तीय कंपनियों से भी बात कर रही है। अपनी स्थापना के चार साल बाद 2011 में कंपनी में ओमिदयार नेटवर्क ने प्रथम चरण निवेश में 25 लाख डॉलर का निवेश किया था।

कंपनी की स्थापना 20-30 लाख रुपये के साथ हुई थी।

कंपनी को 2014-15 में भारतीय कारोबार से एक करोड़ डॉलर की आय हुई थी।

गत वर्ष कंपनी ने मध्य पूर्व और फीलीपींस में कदम रखे थे और चीन में कारोबार जमाने के बाद कंपनी अमेरिका में पांव रखने की तैयारी कर रही है।

कंपनी एक कंप्यूटर परीक्षा ‘एस्पायरिंग माइंड्स कंप्यूटर एडेप्टिव टेस्ट’ (एएमसीएटी) के जरिए अभ्यर्थी की रोजगार पाने की क्षमता की जांच करती है।

कंपनी ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ भी साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत वह आठवीं या दसवीं पास छात्रों की विभिन्न क्षेत्रों में पेशेवर प्रशिक्षण का मूल्यांकन करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493