एस.आर.के. म्यूजिक कंपनी अब फिल्म बनाएगी (फोटो सहित)

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। म्यूजिक कंपनी ने एस़ आऱ क़े म्यूजिक संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब फिल्म निर्माण में कदम रख दिया है। इस साल कंपनी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण करने जा रही है।

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। म्यूजिक कंपनी ने एस़ आऱ क़े म्यूजिक संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब फिल्म निर्माण में कदम रख दिया है। इस साल कंपनी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण करने जा रही है।

म्यूजिक कंपनी के प्रबंध निदेशक रोशन सिंह ने यहां बुधवार को बताया कि एस.आऱ के. म्यूजिक कंपनी ने हिंदी फिल्म ‘सतरंगी’ का निर्माण शुरू कर दिया है, जबकि दो अन्य भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शुरू है।

उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘शपथ’ की शूटिंग बीते दो दिनों से मुंबई में चल रही है। एस.आऱ.क़े म्यूजिक और नीलम शर्मा एंटरटेंमेंट द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक दीपक जऊल हैं, जबकि फिल्म में अभिनेता पवन सिंह, रोशन राजपूत, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, चांदनी सिंह व यामिनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कंपनी भोजपुरी फिल्म ‘गर्व से बोलो बन्दे मातरम’ के निर्माण में भी जुटी है। इसमें प्रमोद प्रेमी व कनक पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक चंदन चौधरी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493