‘एस-3’ 16 दिसंबर को होगी रिलीज

चेन्नई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘एस-3’ के निर्माताओं ने घोषणा की है कि यह फिल्म दुनिया भर में 16 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

चेन्नई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘एस-3’ के निर्माताओं ने घोषणा की है कि यह फिल्म दुनिया भर में 16 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह ‘सिंघम’ श्रंखला की तीसरी फिल्म है।

एक आधिकारिक पोस्टर में इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज होगी।

हरि के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सूर्या खाकी वर्दी धारण करने वाले नायक के रूप में वापसी करेंगे। फिल्म में अभिनेता एक अंतर्राष्ट्रीय मिशन का काम संचालित करते नजर आएंगे।

फिल्म में लोकप्रिय टीवी अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह विरोधी किरदार में हैं, जबकि श्रुति हासन और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगी।

फिल्म को तमिल के साथ ही तेलुगू भाषा में भी डब कर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493