ए.आर. रहमान ने ‘पेले : बर्थ ऑफ अ लेजेंड’ का ट्रेलर जारी किया

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी पेले के जीवन पर आधारित आगामी अमेरिकी फिल्म ‘पेले : बर्थ ऑफ अ लेजेंड’ का ट्रेलर जारी किया है।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रहमान से उनकी सफलता का मंत्र पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे पेले में काफी समानताएं दिखती हैं, क्योंकि जब मेरे पिता (बतौर संगीतकार) इसे स्वतंत्र रूप से बनाने वाले थे, तब उनका निधन हो गया। इसी तरह फिल्म देखने पर आपको पता चलेगा कि उनके (पेले) पिता की भी एक फुटबॉल खिलाड़ी बनने की अभिलाषा थी, लेकिन वह कभी उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए।”

रहमान ने कहा, “मैं कहूंगा कि महत्वाकांक्षा का जो बीज उन्होंने बोया और उनके आशीर्वाद से पेले एक महान खिलाड़ी बने, मेरी कहानी भी कुछ ऐसी ही है।”

संगीतकार ने कहा, “हर महत्वाकांक्षी पिता के लिए यह एक सीख है कि जो वह नहीं बन पाए, उनके बच्चे बनेंगे। डटे रहें और ईश्वर पर भरोसा करें। अपने बच्चों को प्रेरित करें और उन्हें अपना सारा आशीर्वाद दें।”

फिल्म का संगीत रहमान ने दिया है और इसका निर्देशन और लेखन जेफ जिंबालिस्ट और माइकल जिंबालिस्ट ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493