ए.आर. रहमान ने ‘वाह जिंदगी’ का म्यूजिक लांच किया

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘वाह जिंदगी’ का म्यूजिक लांच किया, जिसके जरिए उनके छात्र पराग छाबड़ा ने संगीत निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है।

पराग रहमान के केएम म्यूजित कंजर्वेटरी के पूर्व छात्र हैं। वह उनके साथ ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’, ‘मॉम’ और ‘मोहनजो दारो’ जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

छात्र को इस खास दिन की बधाई देते हुए, रहमान ने ट्वीट कर उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

रहमान ने कहा, “मैंने फिल्म का संगीत सुना और उन्होंने (पराग) व्यवस्थाओं, उत्पादन और रचना पर एक सराहनीय काम किया और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को भी पसंद आएगी।

संजय मिश्रा, विजय राज, प्लाविता बोरठाकुर, नवीन कस्तूरिया और मनोज जोशी के अभिनय से सजी फिल्म मेक इन इंडिया अवधारणा पर आधारित है।

‘वाह जिंदगी’ दिनेश एस. यादव द्वारा निर्देशित है। यह मार्च में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493