नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। शास्त्रीय गायिका इला पालीवाल का कहना है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान उनकी प्रेरणा हैं और उन्हें जल्द ही रहमान के साथ काम करने का मौका मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। शास्त्रीय गायिका इला पालीवाल का कहना है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान उनकी प्रेरणा हैं और उन्हें जल्द ही रहमान के साथ काम करने का मौका मिलने की उम्मीद है।
रहमान ने वर्ष 2015 में पालीवाल की पहली अल्बम ‘नवरत्न’ का निर्माण किया था।
पालीवाल ने आईएएनएस से कहा, “ए.आर. रहमान केवल ‘नवरत्न’ के कार्यकारी निर्माता ही नहीं बल्कि वह मेरे मार्गदर्शक भी हैं। मिस्टर रहमान के साथ काम करना बिल्कुल अलग अनुभव है। वह एक लीजेंड हैं। वह ऐसा संगीत बनाते हैं, जो कई नहीं कर सकता, उनके साथ काम करने पर काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है।”
उन्होंने कहा, “वह मेरी प्रेरणा है। मैं हमेशा उसके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहती हूं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ काम करेंगे और एक सफल अल्बम के साथ आएंगे।”
dharmpath.com dharmpath