‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में टाइगर का सुपरहीरो लुक जारी

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ को उनकी आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में सुपरहीरो लुक में देखा जाएगा।

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म की पहली झलकी मंगलवार को जारी की गई, जिसमें टाइगर के सुपरहीरो लुक को दर्शाया गया है।

फिल्म के दो पोस्टरों को साझा करते हुए टाइगर ने ट्वीट किया, “समर 2016, आशा है कि रोशनी, अंधकार पर काबू पा सके।”

अभिनेता द्वारा साझा किए गए पहले पोस्टर में वह नीले रंग के परिधान पहने हुए हैं और आंखों पर मास्क भी लगा रखा है। वहीं दूसरे पोस्टर में फिल्म के खलनायक को दिखाया गया है।

इस फिल्म में खलनायक का किरदार विदेशी पहलवान नाथन जोंस ने निभाया है।

इस फिल्म में टाइगर के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493