ऐतिहासिक फिल्म में काम की इच्छा लंबे समय से थी : दलकेर सलमान

चेन्नई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू-तमिल द्विभाषी बायोपिक ‘महानती’ में दिग्गज अभिनेता जेमिनी गणेशन की भूमिका निभा रहे दलकेर सलमान का कहना है कि उनकी ऐतिहासिक फिल्म में काम करने की इच्छा काफी समय से थी। यह फिल्म दक्षिणी अभिनेत्री सावित्री पर आधारित है।

दुलकुएर ने आईएएनएस को बताया, “मैं लंबे समय से ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। दुर्भाग्य से, मलयालम फिल्म उद्योग में, हमारे पास ऐसी फिल्में बनाने के लिए बड़ा बजट नहीं होता। ‘महानती’ बड़े पैमाने पर बन रही है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बना।”

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में अभिनेता ने बताया कि वह युवा टीम के साथ काम को लेकर उत्साहित हैं।

जेमिनी गणेशन की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “मैं उनकी तरह दिखूंगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं उनके जैसा दिख ही नहीं सकता और मैं प्रोस्थेटिक्स नहीं पहनना चाहता। मेरा नजरिया स्पष्ट है, मैं अगर 1950 में एक बड़ा स्टार था तो मैं अपने असली रूप में दिखना चाहूंगा।”

इसमें कीर्ति सुरेश सावित्री की भूमिका में हैं। उनके अलावा सामंथा रूथ प्रभु, प्रकाश राज, मोहन बाबू और विजय देवराकोंडा जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493