ऐनी ने चलने-फिरने के तरीके से गर्भावस्था की पुष्टि की

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने अपनी गर्भावस्था संबंधी अटकलों पर स्वयं विराम लगाते हुए यहां पहली बार सार्वजनिक तौर पर गर्भवती होने का प्रमाण दिया।

ऐनी (32) पहली बार मां बनने जा रही हैं। वह और उनके फिल्म निर्माता पति एडम सुलमन इससे बहुत खुश हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, यहां बेवर्ली हिल्स में बुधवार खरीददारी के लिए पहुंचीं ऐनी ऐसी पोशाक पहने हुए थीं, जिसमें उनकी गर्भावस्था का ज्यादा पता नहीं चल रहा था, लेकिन उन्होंने अपने चलने-फिरने के तरीके से गर्भवती होने की पुष्टि कर दी। उनके साथ उनके पति भी मौजूद थे।

दोनों की खरीददारी करते समय की कई फोटो इंटरनेट पर अपलोड की गई हैं। इनमें से एक में ऐनी तंग जींस और काली टी-शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी गर्भावस्था का पता चल रहा है।

उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और गहरे रंग का धूप का चश्मा लगा रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493