लंदन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐलिस ईव को हाल में एक विमान यात्रा के दौरान खौफनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, उनका विमान एक गड़बड़ी के कारण अचानक 2,000 फीट नीचे गिर गया।
‘स्टार ट्रेक : इंटू डार्कनेस’ अभिनेत्री लंदन से दक्षिण अफ्रीका जा रही थीं, तभी उनके विमान में कंपन हुई।
ईव ने ‘डेलीमेल डॉट कॉम डॉट यूके’ से कहा कि विमान अचानक 2,000 फीट नीचे आ गया। पायलट ने उसे कहा कि उसने 35 साल बाद आसमान में ऐसी गड़बड़ी देखी है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विमान में चीख-पुकार मच गई और कुछ लोग घायल भी हो गए।
dharmpath.com dharmpath