मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ‘3 इडियट्स’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले अभिनेता शरमन जोशी अमेरिकी हास्य धारावाहिक ‘ऐवरीबॉडी लव्स रेमंड’ के भारतीय संस्करण ‘सुमित संभाल लेगा’ में सुमित की भूमिका निभा सकते हैं।
धारावाहिक के निर्माताओं ने शरमन से संपर्क किया है।
एक सूत्र ने एक बयान में कहा, “निर्माताओं को लगता है कि शरमन, रेमंड के काफी समानार्थी हैं। वह मजाकिया, भाव व्यक्त करने वाले और अपने से जोड़ने वाले हैं।”
‘सुमित संभाल लेगा’ की कहानी सुमित के इर्दगिर्द घूमती है, जो हमेशा ही ेउलझाऊ पारिवारिक परिस्थितियों में घिरा रहेगा, जिसके चलते हास्यजनक परिस्थितियां पैदा होंगी।
शरमन पिछली बार ‘सुपर नानी’ फिल्म में नजर आए थे, जो गुजराती नाटक ‘बा ऐ मारी बाउंड्री’ पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही।
‘सुमित संभाल लेगा’ का प्रसारण जुलाई में स्टार प्लस पर होना है।
dharmpath.com dharmpath