ऐश्वर्य आर. धुनष ने लिखी आत्मकथा

चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार ऐश्वर्य आर. धनुष जल्द ही अपनी आत्मकथा ‘स्टैंडिंग ऑन एन एप्पल बॉक्स’ का विमोचन करेंगी।

दिग्गज कलाकार रजनीकांत की बड़ी बेटी और कॉलीवुड अभिनेता धनुष की पत्नी ऐश्वर्य ने एक फिल्मी हस्ती की छोटी बेटी के रूप में अपनी आत्मकथा लिखी है।

किताब में उनके जीवन की सच्ची घटनाओं का जिक्र है।

ऐश्वर्य ने एक बयान में कहा, “हां, यह सच है कि मैं अपनी आत्मकथा ‘स्टैंडिंग ऑन एन एप्पल बॉक्स’ लेकर आ रही हूं, जो इस साल के आखिर तक आने की उम्मीद है। यह मेरी पहली किताब होगी और इसमें पाठकों के लिए मेरी निजी जिंदगी और घटनाओं की एक झलक होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493