ऐश्वर्य और आराध्या संग अभिषेक ने लिया पूल का आनंद

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन अभी मालदीव में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर को पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी पत्नी ऐश्वर्य और बेटी आराध्या संग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं।

‘रिफ्यूजी’ अभिनेता अपनी छुट्टी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने जिस तस्वीर को साझा किया है, उसमें ऐश्वर्य सनग्लास पहनकर अपनी बेटी को गोद में लेकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, “हैप्पीनेस, माई गर्ल्स.”

ऐश्वर्य और अभिषेक की शादी अप्रैल 2007 में हुई थी और साल 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था। दोनों एक साथ फिल्म ‘कुछ न कहो’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘धूम 2’, ‘उमराव जान’ और ‘गुरु’ में नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493