मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करन जौहर अभिनेत्री ऐश्वर्य राय के साथ पहली बार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम कर रहे हैं। वह ऐश्वर्य से बेहद प्रभावित हैं और दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
करन ने ऐश्वर्य की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, “उनके साथ काम करना बेहतरीन अनुभव है।”
फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में हो रही है, जहां ऐश्वर्य ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। रविवार को वह 42 साल की हो गईं। करन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
लंदन में ऐश्वर्य का जन्मदिन उस वक्त खास हो गया, जब इसके जश्न में उनके पति अभिषेक बच्चन, बेटी अराध्या और मां वृंदा राय भी शामिल हुईं।
सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्य ने शूटिंग से एक दिन की छुट्टी लेकर परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। बताया जाता है कि उनकी चार साल की बेटी अराध्या ने इस बार अपनी मां ऐश्वर्य के लिए कार्ड बनाया।
dharmpath.com dharmpath