ऐश्वर्य के साथ फिल्म के लिए बातचीत जारी : अभिषेक बच्चन

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड गलियारे में बॉलीवुड के मशहूर दंपति अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के एक बार फिर साथ में फिल्म करने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि फिल्म में काम करने को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है।

कथित तौर पर जानकारी सामने आई है कि दोनों को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ के लिए चुना गया है।

अभिषेक ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया, “इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप नहीं कर रहे हैं। इसमें नया निर्देशक होगा और अनुराग कश्यप इसका निर्माण करेंगे। हम अभी भी इस बारे में अनुराग के साथ बातचीत कर रहे हैं और फिलहाल हम इस बारे में कोई घोषणा नहीं कर सकते क्योंकि मेरा मानना है कि घोषणा करने के लिए निर्माता ही सही शख्स है।”

अभिषेक ने रविवार को फिल्म ‘बॉर्डर’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित से इतर संवाददाताओं से इस पर बात की।

फिल्म ‘बॉर्डर’ का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था, जिन्होंने अभिषेक की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ का भी निर्देशन किया था।

दत्ता के साथ अपने समीकरण के बारे में अभिषेक ने कहा कि वह जे.पी. दत्ता की बदौलत यहां अभिनेता के रूप में मौजूद हैं।

‘बॉर्डर’ के बारे में अभिषेक ने कहा कि यह एक फिल्म से बढ़कर है। यह भारत के बारे में देशभक्ति की भावना जगाता है।

रीमेक और सीक्वल फिल्में बानने के बढ़ते चलन के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि आजकल अधिकांश निर्माता मार्केटिंग रणनीति के तहत ऐसा करते हैं और यह फिल्मों के लिए भी अच्छा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493