ऐश्वर्य संग काम करना बेहतरीन रहा : राजकुमार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें अनिल कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ काम करने में मजा आया।

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें अनिल कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ काम करने में मजा आया।

राजकुमार ने आईएएनएस से कहा, “‘फन्ने खां’ काफी अच्छी बनी है। मैं फिल्म से बहुत खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “ऐश्वर्य और अनिल सर के साथ काम का अनुभव शानदार रहा।”

‘फन्ने खां’ डच फिल्म ‘एवरीबडीज फेमस’ का हिंदी रूपांतरण है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्मित और अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित फिल्म जून में रिलीज होगी।

राजकुमार हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘मेंटल है क्या’ में भी दिखाई देंगे।

वर्ष 2010 में ‘लव सेक्स और धोखा’ के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखने के बाद उन्होंने ‘शहीद’, ‘अलीगढ़’, ‘सिटीलाइट्स’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493