ऐसे करें आखिरी समय में एनडीए की तैयारी

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सेना की नौकरी आज के युवाओं की प्रमुख पंसद बन चुकी है। यह ना आपको केवल देश की सेवा करने का मौका देता है बल्कि यह एक अच्छा करियर विकल्प भी हैं ।

सेना में नौकरी करने के इछुक के लिये एनडीए एक बेहतरीन प्लेटफार्म साबित हो सकता हैं। इस बार एनण्डीए की लिखित परीक्षा 22 अप्रैल को होनी हैं । परीक्षा से कुछ दिनों पहले मॉक टेस्ट पेपर से तैयारी करना आप के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता हैं।

‘प्रेम डॉट यूथ4वर्क डॉट कॉम’ – यहां एनडीए एग्जाम के लिए मॉडल टेस्ट पेपर दिए गए हैं जो एग्जाम की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे । मॉडल टेस्ट करने से आप के कांसेप्ट क्लियर करने मे मदद मिलेगी। ये एप्प गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं ।

टेस्टबैग- इस एप्प पर दिए गए टेस्ट पेपर्स से आप अपनी गति और समय प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यहां जर्नल अवेयरनेस एअर्थमेटिक एटेक्निकल अलिगबलिटी जैसे विषयो को कवर किया गया है। यहां आपको प्रैक्टिस मोड और टाइम मोड क्विज मिलेंगे जहां आप ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते है ।

ऑनलाइन तैयारी डॉट कॉम – सामान्य ज्ञान एवम करंट अफेयर की तयारी के लिये ये एप्प उपयुक्त हैं क्विज फॉरमेट मे दिये प्रश्न अत्यंत उपयोगी है । इसके साथ पिछले साल के पेपर्स से भी आप को एनण्डीण्ए को फॉरमेट जानने में मदद मिलेगी।

इन चीजों का रखे ध्यान :-

* नये विषयों को छूने की जगह जो विषय आप पड़ चुके है उनको दोराहे ये आप को याद करने में मदद करेगा ।

* दोहरते व़क्त जो विषय ज्यादा जरुरी है उनको पहले दोहराए । गणित के जरूरी फामूर्लों के नोट्स बनाये ।

* एनालेडिकल जेमेट्री काफी समय लेने वाला विषय है इसलिए इसको अंत में रखे ।

* पेपर से पहले कम से कम एक प्रैक्टिस पेपर जरूर करें ।

* भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष और संविधान बहुत जरूरी विषय है इनको जरूर दोहराए ।

* इंग्लिश ग्राममर के नियमो को जरूर देख लें।

* तैयारी में स्वयं को भ्रमित न करें, शांत रहें और प्रत्येक कार्य को सुप्रबंधित तरीके से करें।

* अपना समय निर्धारित करें और तदनुसार आराम करें । यह आपके शरीर को ऊजार्वान बना देगा और आप तरो-ताजा कर देगा ।

* रटने की कोशिश न करे बल्कि चीजो को समझना शुरू करे ।

* लगातार अभ्यास ना करे और बीच मे थोड़ा शारारिक व्याम करते रहे ।

* ध्यान तनाव से लड़ने का एक कारगर साधन हो सकता है । कोशिश करे 10-15 मिनट ध्यान करने की।

* पीछे कुछ वर्षों के प्रश्न पत्र जरूर देख ले ये पैटर्न समझने मे आप की मदद करेगा।

* डरने से आप को कोई मदद नहीं मिलेंगी शांत रहना सफलता की कुंजी है ।

* नींद महसूस करते हुए अभ्यास करना इस महत्वपूर्ण समय पर एक अच्छा विचार नहीं है।

* इसलिए जब आप नींद महसूस करते हैं तो सो जाओ और आराम करे, याद रखें कि 7-8 घंटे की

* नींद की आवश्यक है अन्यथा आप परीक्षा के दिन बीमार हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493