ऐसे किरदार पसंद, जो वास्तविकता के करीब हों : रिशिका मिहानी

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ‘राजा की आएगी बारात’ और ‘लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज’ जैसे टीवी शोज के लिए मशहूर अभिनेत्री रिशिका महानी का कहना है कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं जिनकी विषय वस्तु अच्छी हो और जो वास्तिवकता के करीब हों।

रिशिका ने एक बयान में कहा, “मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं जिनकी विषय वस्तु अच्छी हो और जो वास्तिवकता के करीब हों। मुझे ऐसे किरदार निभाने में मजा आता है, जिनका विषय अच्छा हो और जो रचनात्मक हों। मैंने कई शोज किए हैं और सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं। मुझे दोनों में मजा आता है, लेकिन किरदार ऐसा होना चाहिए जिसमें कुछ ऐसा हो जो उससे लोकप्रिय बनाए।”

उन्होंने कहा, “मैं स्टैंड अप कॉमेडी भी करना चाहती हूं, क्योंकि यह सबसे अधिक मुश्किल और शानदार काम है। दूसरों को हंसाना सबसे खूबसूरत काम है, जिसमें काफी प्रतिभा की जरूरत होती है।”

रिशिका को आखिरी बार जीटीवी के शो ‘संयुक्त’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493