ऐसे खरीदें पैसे से खुशियां!

न्यूयॉर्क, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आप अपने धन का सदुपयोग करना चाहते हैं तो आपको कोई महंगी डिजाइनर पोशाक खरीदने के बजाय छुट्टियों पर जाना चाहिए। एक भारतीय मूल के शोधकर्ता द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी मिली।

निष्कर्षो से पता चला है कि क्रियाकलापों अथवा अनुभव से आपको जो खुशी मिलती है, वह खुशी आपको भौतिक संपत्तियों पर खर्च करने पर होने वाली खुशी से कहीं अधिक है।

शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग किसी अनुभव का इंतजार कर रहे होते हैं उनमें भौतिक सामग्री के लिए इंतजार कर रहे लोगों की तुलना में अधिक खुशी, माधुर्य और उत्साह रहता है।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय में छात्र और प्रमुख शोधकर्ता अमित कुमार ने बताया, “भविष्य में कुछ वस्तुएं खरीदने की तैयारी की तुलना में प्रारंभिक अवधि (अनुभविक खरीद के लिए) अत्यधिक सुखद होती है।”

शोध के परिणाम जारी करते हुए शोधकर्ताओं ने कहा कि अधिक अनुभव के लिए भौतिक वस्तुओं से दूरी बनाते हैं और कुछ खरीदने में अगर देर करते हैं तो वह हमारे लिए अधिक लाभकारी होगा।

शोधकर्ताओं ने कहा कि छुट्टियों, डिनर पार्टियों और संगीत समारोहों में जाने की तैयारियां शुरू कर दें, न कि भाविष्य की संभावनाएं ढूंढ़ते रहें।

यह शोध जर्नल साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493