ऐसे मिला सलमान, अरबाज को फिल्म का हीरो और अर्पिता का दुल्हा

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी फिल्म का हीरो और बहन अर्पिता के लिए पति कैसे मिला।

सलमान सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 10’ पर ‘लवरात्रि’ के आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के साथ पहुंचे।

सलमान ने शो की शूटिंग के दौरान इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “अरबाज और मैंने फैसला किया था कि हमारी बहन अलवीरा को पटाने की कोशिश करने वाले को हम देख लेंगे और इस वजह से किसी की भी अलवीरा के पास आने की हिम्मत नहीं हुई।”

उन्होंने कहा, “जब हमारी प्यारी बहन 23 की हुई तो हमने उसके लिए लड़का देखने का निर्णय लिया, इसलिए जब अर्पिता बड़ी हुई तो हमने उसे अपनी पसंद का लड़का चुनने देने का निर्णय लिया।”

सलमान ने कहा, “आयुष, अरबाज के साथ जिम में वर्कआउट करता था और एक दिन अरबाज ने मुझसे कहा कि वह किसी को अपनी अगली फिल्म के लिए लीड रोल के लिए ढूंढ़ रहा है और तीन महीनों बाद जब अर्पिता, आयुष को हमसे मिलाने घर ले आई, तो अरबाज मुझे धीरे से कान में कहा, ‘अभी तो यह फ्री में फिल्म करेगा।”‘

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493