‘ऐ खुदा’ के गायक ने रिलीज किया नया गाना

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ‘तोसे नैना लागे’ और ‘ऐ खुदा’ जैसे बॉलीवुड गीतों के लिए मशहूर गायक क्षितिज तारे ने एक-तरफा प्यार पर आधारित एक ‘सिंगल’ गाया है।

गीत ‘मैनू कौन पहचाने’ का संगीत क्षितिज ने तैयार किया है और इसे गाया भी है। गीत के बोल मूल रूप से बाबा बुल्ले शाह के हैं और इसका गीत रूपांतरण सुहैल वारसी ने किया है।

‘मैनू कौन पहचाने’ पंजाबी टच के साथ एक रोमांटिक गीत है।

क्षितिज ने एक बयान में कहा, “यह गीत एक-तरफा प्यार पर आधारित है। यह एक उदासी भरा गीत नहीं है। मुझे लगता है कि प्यार हर कोई करता है और इस पर अगर बदले में प्यार ना भी मिले तो भी यह सर्वश्रेष्ठ अहसास होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात है प्यार करना।”

उन्होंने कहा, “इसलिए एक-तरफा प्यार पर आधारित होने के बावजूद यह गीत एक बहुत रोमांटिक गीत है क्योंकि प्यार करना ही सबसे जरूरी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493