‘ऐ दिल..’ के टीजर में एकतरफा प्यार की जटिलताएं

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया। इसमें अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्य राय बच्चन, फवाद खान और रणबीर कपूर को एक मुश्किल रिश्ते में बंधा देखा जा रहा है।

इस टीजर में प्यार, परेशानियां, भावनात्मकता सभी कुछ दर्शाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि यह फिल्म एकतरफा प्यार की जटिलताओं से भरी हुई है।

इस फिल्म में रणबीर का किरदार एक महत्वाकांक्षी गायक का है, जिसके विभिन्न स्तरों पर रिश्तों की कश्मकश के दर्शाया गया है।

इस टीजर से ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म की कहानी के बारे में थोड़ा बहुत पता चला है, लेकिन अधिक रूप से कुछ खास नहीं नजर आया।

दिल्ली, न्यूयार्क, लंदन और पेरिस में इस फिल्म की शूटिंग हुई है और करन जौहर निर्देशित फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म के टीजर से बॉलीवुड सितारे भी काफी खुश हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “आप से बेहतर दिल की चीजों को कोई नहीं समझ पाता करन। आप एक विजेता की तरह लग रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493