ऑकलैंड टी-20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी

ऑकलैंड, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मेहमान टीम ने तीन विकेट खोकर असानी से 18.5 ओवर मे ही हासिल कर लिया।

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम का बेहतरीन शुरुआत दी। रोहित ने 50 रन बनाए। युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी नाबाद 40 रन बनाते हुए जीत में अहम योगदान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493