मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें प्रशंसकों के साथ फोटोग्राफ क्लीक करवाना अधिक पसंद है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आजकल ऑटोग्राफ सेल्फी जैसे हो गए हैं।
अर्जुन ने यहां अपनी फिल्म ‘की एंड का’ की स्क्रिनिंग पर कहा, “आजकल सेल्फी ऑटोग्राफ जैसी हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि प्रशंसकों के साथ एक सेल्फी लेने का मतलब बेचना है क्योंकि यह हमेशा यादगार रहता है और जब आप गलत व्यवहार करते हैं तो लोगों पर बुरा प्रभाव जाता है इसलिए मुझे सेल्फी लेना पसंद है।”
उन्होंने बताया कि वह जब भीड़भाड़ की वजह से सेल्फी क्लीक नहीं करवा पाते तो उन्हें बुरा महसूस होता है।
अभिनेता ने कहा, “कभी-कभी जब में भीड़भाड की वजह से सेल्फी नहीं ले पाता तो मुझे बुरा लगता है, क्योंकि प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेना हमेशा अच्छा महसूस कराता है। जो कहते हैं कि वे चकाचौंध से दूर रहना चाहते हैं वो झूठ बोलते हैं।”
अर्जुन फिल्म ‘की एंड का’ की प्रतिक्रिया से खुश हैं, इसमें उन्होंने हाउस हस्बैंड की भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे की सराहनीय प्रस्तति में से एक हैं। ट्विटर पर बहुत-सारी प्रशंसा की जा रही है और इंडस्ट्री से हमें कई फोन आ रहे हैं। फिल्म लोगों को हैरान कर रही है।”
अर्जुन वर्तमान में ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ के लिए तैयार हैं। यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित है।
dharmpath.com dharmpath