नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। वाहन निर्माता किया मोटर्स ने बुधवार को भारत में पदार्पण किया और ग्रेटर नोएडा में चल रहे 14वें ऑटो एक्सपो के प्री-ओपन कार्यक्रम में भविष्य में भारतीय बाजार में उतारे जाने वाले वाहनों का अनावरण किया।
कंपनी के मुताबिक उसकी योजना साल 2019 में भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने की है।
‘ऑटो एक्सपो – द मोटर शो’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में नौ से 14 फरवरी तक किया जा रहा है।
हालांकि बुधवार और गुरुवार का दिन मीडिया और प्रदर्शकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath