ग्रेटर नोएडा, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश का प्रमखु वाहन मेला ऑटो एक्सपो को आम आदमी के लिए खोले जाने के प्रथम दिन शुक्रवार को 71 हजार दर्शक मिले। यह जानकारी यहां एक अधिकारी ने दी।
एक्सपो आयोजकों के मुताबिक, मेले के सुपरबाइक खंड में सर्वाधिक भीड़ देखी गई।
गुजरे दिनों की याद दिलाने वाले विंटेज कार पैवेलियन में भी दर्शकों की काफी रुचि रही। इसके अलावा बॉलीवुड मोटर खंड ने भी दर्शकों को काफी आकर्षित किया।
बॉलीवुड मोटर खंड में ऐसे वाहनों का प्रदर्शित किया गया, जिसने भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
वाहन मेले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाच भी आयोजित की गई।
dharmpath.com dharmpath