नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने बुधवार को नए कॉम्पैक्ट कार डिजायन – कांसैप्टफ्यूचरएस का 14वें ऑटो एक्सपो में अनावरण किया।
कांसैप्टफ्यूचरएस का अनावरण करते हुए मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची एयुकावा ने कहा, “हमारे डिजायनरों ने ब्रांड न्यू डिजायन का सृजन किया है, जो कि बाहर से बोल्ड और आक्रामक है तथा इसका इंटीरियर आमंत्रण देने वाला है। इस आकार के वाहन के लिए ऐसा प्रयास पहले कभी नहीं किया गया था। कांसैप्टफ्यूचरएस भारत में कॉम्पैक्ट वाहनों के डिजायन को पुर्नपरिभाषित करेगा।”
‘ऑटो एक्सपो – द मोटर शो’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में नौ से 14 फरवरी तक किया जा रहा है।
हालांकि बुधवार और गुरुवार का दिन मीडिया और प्रदर्शकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath