ऑनगो फ्रेमवर्क और अलीबाबा क्लाउड में साझेदारी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आईटी और डिजिटल समाधान प्रदाता ऑनगो फ्रेमवर्क ने बुधवार को अलीबाबा क्लाउड के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और स्टार्ट-अप्स को डिजिटल बदलाव सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी।

बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के तहत ऑनगो का उद्देश्य पहल के पहले चरण के दौरान, साल 2019 के दिसंबर तक देश में एक लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करना है।

इस साझेदारी के माध्यम से अलीबाबा समूह की क्लाउडकंप्यूटिंग शाखा अलीबाबा क्लाउड पर तैनात ऑनगो फ्रेमवर्क ‘सॉल्यूशन-ऐज-अ-सर्विस’ मॉडल के माध्यम से एमएसएमई को तकनीक और बुनियादी ढांचा दोनों देगा।

ऑनगो फ्रेमवर्क के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामा कुप्पा ने बताया, “अलीबाबा क्लाउड द्वारा भारतीय बाजार में इसके विस्तार के लिए एक तकनीकी साझेदार के रूप में चुना जाना, ऑनगो फ्रेमवर्क के लिए एक प्रमुख उपलब्धि है। हम देश में एमएसएमई के डिजिटल परिवर्तन की यात्रा, व्यापार और ग्राहकों के बीच बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद करते हैं, जो अलीबाबा क्लाउड द्वारा संचालित होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493