ऑनर 7एस भारत में अगले महीने लांच होगा

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हुवावे का उप ब्रांड ऑनर अगले महीने के पहले सप्ताह में भारत के बाजार में सस्ता स्मार्टफोन ऑनर 7एस लांच करने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

उद्योग के एक सूत्र ने आईएएनएस को गुरुवार को बताया कि नए स्मार्टफोन में 13एमपी का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी टोनिंग फ्लैस से लैस पांच एमपी का फ्रंट स्नैपर के फीचर का प्रावधान किया गया है।

ऑनर 7एस में 13.84 सेमी का एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले होगा जो 18:9 के अनुपात की आकृति से लैस होगा। इसमें 3020 मिलीएंपियर आवर की बैटरी होगी।

इसके अवाला इस डिवाइस में सिम कार्ड सपोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट और फेस अनलॉक भी शामिल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493