ऑपरेशन के बाद पेले को मिली अस्पताल से छुट्टी

साओ पाउलो, 11 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को प्रोस्टेट ग्लैंड की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार साओ पाउलो के एल्बर्ट आइंस्टाइन अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई।

पेले के अस्पताल से बाहर आने की खबरों के बीच ब्राजील और बाहर के दर्जनों पत्रकारों सहित कई प्रशंसक भी अस्पताल के बाहर खड़े थे लेकिन पेले इन सबकी नजरों में आए बिना अपने परिवार समेत अस्पताल से बाहर चले गए।

पिछले शुक्रवार को अस्पताल की ओर से कहा गया था कि ऑपरेशन के बाद 74 वर्षीय पेले की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। पेले का ऑपरेशन पिछले हफ्ते मंगलवार को किया गया था।

पिछले साल भी नवंबर में मूत्र संबंधि समस्याओं के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493