लॉस एंजेलिस, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ की निर्माता जेंजी कोहन ने दो दशक तक क्रिस्टोफर नॉक्सन के साथ रहने के बाद तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।
टीएमजी डॉट कॉम और द ब्लास्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 49 वर्षीय कोहन ने अलग होने के पीछे परस्पर-विरोधी मतभेदों का कारण दिया है।
कोहन और नॉक्सन 21 साल तक शादी के बंधन में रहे। उनकी एक बेटी एलिजा और दो बेटे चार्ली और ऑस्कर हैं।
कोहन के एक प्रतिनिधि ने पीपुल के टिप्पीण के अनुरोध पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी।
टीएमजी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2006 में आई पुस्तक ‘रिजुवेनाइल : किकबॉल, कार्टून, कपकेक’ और ‘रिइंवेंशन ऑफ द अमेरिकन ग्रोन अप’ के लिए प्रसिद्ध नॉक्सन ने वैवाहिक समर्थन मांगा था जबकि कोहन ने उन्हें समर्थन करने से इंकार कर दिया था।
कोहन द्वारा नेटफ्लिक्स के साथ एक आकर्षक बहु-वर्षीय समझौता करने के एक साल के बाद तलाक अर्जी दाखिल करने की यह खबर आई है।
dharmpath.com dharmpath