ऑल इंग्लैंड ओपन : फाइनल में पहुंचीं सायना

बर्मिघम, 7 मार्च (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने शनिवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में चीन की सुन यू को मात देकर महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सायना पहली बार किसी वर्ल्ड सुपरसीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही हैं।

तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय ली ज्यूरेई को हराने वाले सुन यू को 50 मिनट तक चले सेमीफाइनल मैच में 21-13, 21-13 से हरा दिया।

सायना अब मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कौरोलीना मैरीन और सातवीं विश्व वरीय चीनी ताइपे की ताई त्जू यिंग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493