ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : मौजूदा विजेता यिंग से हारकर बाहर हुईं सायना

बर्मिघम, 14 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 और ऑल इंग्लैंड ओपन की मौजूदा विजेता ताइवान की ताइ जु यिंग ने बुधवार को भारत की दिग्गज महिला बैडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को टूर्नामेंट के पहले दौर में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सायना के बाहर होने के साथ ही इस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में अब पी.वी. सिंधु एकमात्र भारतीय चुनौती रह गई हैं।

यिंग ने पहले दौर में वर्ल्ड नम्बर-11 सायना को केवल 38 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इसके साथ ही, दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 15 मुकाबलों का स्कोर 10-5 हो गया है। यिंग ने सायना के खिलाफ खेले गए 15 मैचों में से 10 में जीत हासिल की है।

इससे पहले, 2016 में इसी टूर्नामेंट में यिंग ने सायना को सीधे सेटों में ही मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493