लॉस एंजिल्स, 28 जनवरी (आईएएनएस)। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीऐस) ने मनोरंजन उद्योग को हिला देने वाले यौनाचार के मद्देनजर सदस्यों के लिए ‘आचरण के मानकों’ की रूपरेखा तैयार की है।
वराइटी डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, एएमपीएएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉन हडसन ने सदस्यों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार की शिकायतें करने के लिए एक लॉगइन प्रारूप में जाने को कहा है।
यह पत्र उन दिशानिर्देश के बारे में बताता है कि कैसे कोई व्यक्ति कार्यस्थल पर दुराचरण की शिकायतें दायर कर सकता है।
अकादमी ने कहा है कि इसका मकसद जांच संस्था बनना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जब कोई शिकायत की जाती है तो यह एक निष्पक्ष व व्यवस्थित प्रक्रिया में हो। इस प्रक्रिया से तय होगा कि क्या दावा सदस्यता स्थिति के बारे में संभव कार्रवाई के लिए बोर्ड में लाया जाए या नहीं।
दिशानिर्देशों के अनुसार, दावेदार द्वारा ‘अकादमी के आचरण के उल्लंघन को साफ तौर से साक्ष्य द्वारा सिद्ध करना होगा।’
dharmpath.com dharmpath