ऑस्कर अवार्ड समारोह में फैशनेबल नजर आए बिली पोर्टर

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अपने अनोखे फैशनेबल अंदाज के लिए मशहूर बिली पोर्टर 91वें अकेडमी अवार्ड्स के रेड कॉर्पेट पर भी बेहद अलग लुक में नजर आए।

टीवी शो ‘पोज’ के अभिनेता पोर्टर ने जैसे ही काले रंग की स्कर्ट पहने हुए रेड कार्पेट पर कदम रखा, सबकी निगाहें उनकी ओर मुड़ गईं।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, पोर्टर ने क्रिश्चियन सिरिआनो का डिजाइन किए हुए काले रंग के ड्रेस के साथ मैचिंग बोलेरो जैकेट पहन रखा था।

सिरिआनो ने इस ड्रेस को लैंगिक समावेश को बढ़ावा देने के मकसद से डिजाइन किया।

सिल्क लेपल्स, सफेद रफल्स स्लीव्स, काले रंग की बो टाई और बॉल स्कर्ट वाले ड्रेस में पोर्टर का अंदाज बेहद जुदा था। इससे पहले पिछले महीने वह अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट के लंचन में केल्विन क्लेन के गाउन में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493