ऑस्कर के लिए लतीफें लिखने को लेकर जिमी जल्दी में नहीं

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी शो के मेजबान जिमी किमेल का कहना है कि ऑस्कर अवार्ड-2018 के लिए अपने मैटेरियल व हास्य-व्यंग्य वाले लतीफों को लिखने को लेकर वह जल्दी में नहीं हैं।

‘सीएनएन डॉट कॉम’ के मुताबिक, चाहे वह मनोरंजन उद्योग में यौन दुर्व्यवहार को लेकर हो रही बहस हो या बदलाव लाने को लेकर महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान की बात हो, एक ऐसा विषय जो गोल्डन ग्लोब अवार्ड में छाया रहा।

किमेल ने कहा कि यह तय कर पाना मुश्किल है कि यहां चार मार्च को आयोजित होने वाले ऑस्कर समारोह में मूड कैसा होगा।

किमेल ने गोल्डन ग्लोब के संदर्भित करते हुए कहा टेलीविजन क्रिटिक्स एसोसिएशन प्रेस टूर के दौरान कहा, “मैं उस लिटमस टेस्ट के लिए सेथ मेयर्स का शुक्रिया अदा करता हूं।”

उन्होंने कहा, “जहां तक मेरे संभालने की बात है, समस्या यह है कि अब दो महीने बचे हैं, तो यह एक तरह से गर्म पानी के टब में या ऐसी किसी चीज में जाने की तरह है, जहां जब तक आप अंदर नहीं जाएंगे, तब तक आप यह नहीं जान पाएंगे कि वह कितना गर्म है।”

किमेल अपने मशहूर शो ‘जिमी किमेल लाइव’ के लिए जाने जाते हैं, भारत में जिसका प्रसारण स्टार वर्ल्ड और स्टार वल्र्ड एचडी चैनल पर हुआ। उन्होंने पिछले साल ऑस्कर के मेजबान के रूप में सफल आगाज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493