लॉस एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित ऑस्कर फिल्म अवॉर्ड्स से संबंधित समूह ने एकेडमी अवॉर्ड्स निकाय में शामिल होने के लिए 928 कलाकारों और कार्यकारी अधिकारियों को आमंत्रित किया है, इनमें आधी से ज्यादा महिलाएं हैं।
बीबीसी ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका के एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंज सांइसेज द्वारा आमंत्रित किए गए लोगों में एक तिहाई से अधिक माइनॉरिटी हैं।
यह कदम उठाने के पीछे का मकसद 2020 तक एकेडमी में महिलाओं और जातीय अल्पसंख्यकों की संख्या को दोगुना करना है।
हाल ही में हैशटैगऑस्कर्ससोव्हाइट और हैशटैगमीटू आंदोलन में निकाय द्वारा सदस्यों के रूप में श्वेत पुरुषों को ज्यादा तरजीह देने की आलोचना की गई थी।
अकादमी में शामिल होने का निमंत्रण पाने वाली महिलाओं में मेक्सिको और फ्रांस की सिनेमेटोग्राफर भी हैं।
इसके अलावा अमेरिकी अभिनेत्री जेडा पिंकेट सिम्थ, एमी शूमर, एन डॉउड और क्रिस्टीन बरांसकी आदि हैं।
वहीं, पुरुष कलाकारों में अफ्रीकी-अमेरिकी हास्य कलाकार डेव चैपेल, डेनियल कलुया, टिमोथी चेलमेट आदि कलाकार हैं।
dharmpath.com dharmpath