प्रिटोरिया, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में दक्षिण अफ्रीका की जेल में सजा काट करे पैरालम्पिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस को कलाई में चोट के कारण अस्पताल ले जाया गया था।
बीबीसी ने रविवार को लिखा है कि स्थानीय अखबार डेली सिटी प्रेस ने कहा है कि पिस्टोरियस को शनिवार को अस्पताल ले जाया गया।
अखबार ने लिखा है कि यहां के कालाफोंग अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने बताया है कि खिलाड़ी की कलाई पर चोट है।
रिपोर्ट के मुताबिक पिस्टोरियस की सेल से ब्लैड भी पाई गई है।
बीबीसी ने कहा है कि इलाज के बाद पिस्टोरियस को वापस जेल लौटना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath