लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में अपनी मां अनीता के साथ शिरकत की।
देव फिल्म ‘लॉयन’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित हैं।
इन पुरस्कारों का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है।
देव ने ऑस्कर के रेड कॉर्पेट के अपने अनुभव के बारे में बताया, “यह बेहतरीन है। मैं अपनी मां के साथ यहां आया हूं। यह बहुत ही खूबसूरत और विशेष पल है और मैं इसे जी रहा हूं।”
देव पटेल सफेद रंग के बरबेरी सूट में खूब फब रहे थे जबकि उनकी मां ने काले रंग की साड़ी पहन रखी थी और जूड़ा बना रखा था।
dharmpath.com dharmpath